Ratlam: आबकारी विभाग की कार्यवाही, अवैध रूप से संग्रहीत मदिरा जप्त

  
Last Updated:  दिसम्बर 5, 2025 " 09:44 अपराह्न"

अवैध रूप से संग्रहीत मदिरा जप्त

रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी सी केरवार  के नेतृत्व में  अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत को 4 दिसंबर  को  वृत्त सैलाना  प्रभारी अधिकारी  चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र के बागरीयों की खेड़ी में सुजाता पति रमेश कोरवि के कब्जे से अवैध रूप  से  संग्रहित 20 लीटर ताड़ी, ग्राम भिलो की खेड़ी में विजय मुनिया  के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, राधा पति रतनलाल चौहान के कब्जे से  10 लिटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की *धारा 34 (1)* के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत *8000/-* रुपए आंकी गई एवं ग्राम अडवानिया में अवैध मदिरा  नहीं मिलने से खाली  तलाशी  पंचनामा बनाया गया l उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, मीनाक्षी गुप्ता ,अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक बन सिंह अहरे , वरुण  चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

 365 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *