महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता: दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले सभी वजन समूह के आज होंगे फायनल मुकाबले

  
Last Updated:  दिसम्बर 17, 2025 " 09:37 पूर्वाह्न"

Ratlam: कुश्ती प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
सभी वजन समूह के आज होंगे फायनल मुकाबले


अखाड़ो के खलीफा व उस्तादों का हुआ सम्मान
निलेश गांधी ने राधिका मौर्या को नगद राशि से किया पुरस्कृत

रतलाम (स्पष्ट खबर)। महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नन्द किशोर पवांर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, विप्लव जैन, श्रीमती अनिता कटारिया, नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, खेल प्रतियोगिता संरक्षक अशोक जैन लाल, कुश्ती प्रतियोगिता संयोजक बलवंत भाटी, अनुज शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, जलज सांकला के आतिथ्य में प्रारंभ हुए।


प्रतियोगिता प्रारंभ के पहले कुश्ती के आराध्य बजरंग बली व मेट की पूजा अर्चना की गई व आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प माला तथा पुष्प गुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल व अतिथियों ने नगर के सभी अखाड़ों के उस्ताद व खलीफाओं का सम्मान शाल-श्रीफल व साफा पहनाकर किया। कुश्ती का सफलतापूर्वक आयोजन करवाये जाने पर कुश्ती संयोजक बलवंत भाटी का महापौर द्वारा सम्मान किया गया।


16 दिसम्बर को संभाग केसरी के पहलवानो का वजन किया गया इसके बाद रतलाम महापौर केसरी के सेमीफायनल मुकाबले हुए तथा संभाग केसरी की कुश्ती हुई। आज सभी वजन समूहो की कुश्ती हुई। फायनल मुकाबले 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से होंगे।  आज की कुश्ती में राधिका मौर्या द्वारा विजयी होने पर मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने राशि रूपये 2,100/- प्रदान कर सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सतीश भारतीय, राजीव रावत, राकेश मिश्रा, रामबाबु शर्मा, पूर्व रतलाम केसरी जगदीश पहलवान, पप्पू मेहता, महावीर पहलवान, अलीमुद्धीन पहलवान, भीमसिंह भाटी  सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 748 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *