अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

  
Last Updated:  दिसम्बर 24, 2025 " 07:37 अपराह्न"

अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

ढाबा,होटल, अवैध गुमटियों में की गई सघन जांच

रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 23 दिसंबर को रतलाम के आसपास हाईवे किनारे स्थित ढाबा-होटलों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा सालाखेड़ी एवं नामली क्षेत्रों में देर रात तक जांच की गई,  महाकाली ढाबा, चीकू ढाबा, शेरे पंजाब ढाबा आदि का निरीक्षण किया गया, इसी दौरान बजेड़ा फांटे पर स्थित एक गुमटी से एक व्यक्ति को अवैध रूप से मदिरा विक्रय करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं 10 केन बीयर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, अर्पित पांडेय, आबकारी आरक्षक संतोष नेका एवं नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी सम्मिलित थे।

 586 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *