अभी-अभी: धामनोद में फल फ्रूट की दूकान लगाने वालों में हुए विवाद में चाकू चलें..

  
Last Updated:  जनवरी 14, 2026 " 02:46 अपराह्न"

Ratlam: धामनोद में फल फ्रूट की दूकान लगाने वालों में हुए विवाद में चाकू चले

Sunil Singh Parihar
रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।
आज 14 जनवरी दोपहर में पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत आने वाले धामनोद में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें चाकूबाजी एवं मारपीट में घायलों का सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है

प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलाना धामनोद बायपास ( साईं मंदिर क्षेत्र तिराहा) पर फल फ्रूट की दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चोट आई है।
पीड़ित पक्ष के विशाल पिता अमरु चंद्रवंशी ने बताया कि वह लोग साईं मंदिर चौराहा पर फल फ्रूट की दुकान लगाते हैं दूसरे पक्ष के मिथुन पिता भारत, नाथीबाई पति भारत , पुजा पति मिथुन हमारी दुकान के आगे दुकान लगाने लगे मना करने पर चुके से हमला कर दिया जिसमें एक पक्ष के विशाल पिता अमरु घायल हो गया है ।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना के चिकित्सक डॉ जितेंद्र रायकवार ने बताया कि घायल
नर्मदा बाई को रतलाम रेफर किया है, जो कि गर्भवती हैं को भी चोट आई है । खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पीड़ितों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा था। सैलाना पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी ।

 1,422 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *