Ratlam: पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से 200 ग्राम MD ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपये की जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  जनवरी 18, 2026 " 08:15 अपराह्न"

चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से 200 ग्राम MD ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपये की जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम (स्पष्ट खबर )। रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय के नेतृत्व में द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई ।


दिनांक 16.01.2026 को शाम में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट कार क्र GJ05JE0428 में दो व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर आ रहे है । सूचना पर माननखेड़ा चौकी के सामने घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर कार में सवार दो आरोपी- 01. इफतार पिता ईकबाल खान जाति मेवाती मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दाउदखेडी थाना YD नगर मन्दसौर, 02. वसीम पिता युसूफ खान जाति मीर पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दाउद खेडी थाना YD नगर मन्दसौर के कब्जे से 200 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- 01. इफतार पिता ईकबाल खान जाति मेवाती मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दाउदखेडी थाना YD नगर मन्दसौर
02. वसीम पिता युसूफ खान जाति मीर पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दाउद खेडी थाना YD नगर मन्दसौर

जप्त मश्रुकाः- 200 ग्राम MD ड्रग्स कीमती 20 लाख रूपये व एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रं.GJ05JE0428 कीमती करीब 05 लाख रुपये कुल मश्रुका 25 लाख रुपये का जप्त हुआ है।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडी, कार्य.प्रआर.658 हर्षवर्धन सिंह, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी ,सै.1149 सुरेश उपाध्याय,सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया सायबर सेल से प्रधान आर मनमोहन शर्मा, आर मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही ।

 493 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *