Ratlam: सरकारी काम में बाल मजदूर, श्रम निरीक्षक ने बनाया मौका पंचनामा… video
Last Updated: फ़रवरी 7, 2026 " 12:56 अपराह्न"
सरकारी काम में बाल मजदूर, श्रम निरीक्षक ने बनाया मौका पंचनामा
रतलाम। सरकारी काम में बाल मजदूर, मजबूरी और मासूमियत का फायदा उठाकर ठेकेदार उठवा रहा मासूमों से मिट्टी की बोरियां। नियमों की यदि बात करें तो बालश्रम करवाना एक तरह के अपराध की श्रेणी में आता है और कानूनन यह ग़लत है। यहां तक कि पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है।
Video
मामला रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद का है जहां वार्ड क्रमांक 14 में नगर परिषद के ठेकेदार अरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है, गुरुवार को सीसी रोड निर्माण में अरिहंत कंस्ट्रक्शन ( ठेकेदार वैभव जैन की उपस्थिति में) बाल श्रमिक काम कर रहे थे। वहीं इसकी सूचना श्रम विभाग के सहायक अधिकारी (ए एल ओ) सुदेश कमल को मिलने पर शुक्रवार को श्रम निरीक्षक निशा गणावा ने धामनोद पहुंच कर मौके पर लोगों से जानकारी लेकर मौका पंचनामा बनाया। और बताया गया कि जो फोटो वीडियो उपलब्ध हुए हैं उनके बेसिस पर जो कांट्रैक्टर है उसके विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी , अगर बाल श्रमिक को नियोजित कर रहे हैं तो कार्यवाही होगी। संबंधित को अगले सप्ताह नोटिस जारी किया जाएगा और सात दिवस में कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। अभी नियम है कि कोई भी अगर बाल श्रमिक को नियोजित करता है तो उनके विरुद्ध 06 महीने की सज़ा या 20000 रुपए से लगाकर 50000 रुपए का जुर्माना हो सकता है।