MP News : मुशायरे में शेर सुनते ही भड़की भीड़, फेंके अंडे, मंच पर चढ़ शायर को पीटा

  
Last Updated:  फ़रवरी 12, 2026 " 12:07 अपराह्न"

खरगोन। मध्य प्रदेश में खरगोन नगरपालिका (Khargone Municipality) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे (mushaira) के दौरान शायर पर जानलेवा हमला हो गया. मंच पर अंडे फेंके गए और जमकर धक्का मुक्की हुई. आयोजकों ने भीड़ से निकालकर जैसे तैसे शायर को बचाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहर के कोतवाली थाना इलाके के जमजम मार्केट में नगर पालिका खरगोन (Khargone) ने ऑल इंडिया मुशायरे का अयोजन किया था, इसी दौरान मंचासीन एक शायर अबु बकर जिया की एक शायरी पर अचानक भीड़ भड़क गई।

दरअसल शायर अबुबकर ने शेर सुनाया-

मस्जिद के सदर ने तो यूं सिक्का जमा लिया,
माल-ए-हराम पाके बड़ा घर बना लिया…
दिन-रात अपनी क्यों न करे वो शिकायतें,
मुखबिर को हमने कौम का रहबर बना लिया.”

इससे भड़की भीड़ ने पहले शायर पर अंडा फेंका गया, शायर शांति बनाए रखने की बात कहते रहे और अचानक भीड़ के कई लोग मंच पर चढ़ गए, देखते ही देखते ऑल इंडिया मुशायरा का मंच अखाड़ा बन गया, हमले के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। कोतवाली पुलिस के अनुसार, एक ही समुदाय के दोनों पक्षों यानी आयोजकों और प्रदर्शनकारियों की ओर से आवेदन दिया गया है, पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान कर रही है।

नगरपालिका के सहयोग से आयोजित इस मुशायरे में देशभर से शायर शामिल हुए थे।
दो साल पहले भी यहीं पर मुशायरें में विवाद हुआ था
गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर आयोजित एक मुशायरे में विवाद की स्थिति बनी थी। ताजा घटना ने सार्वजनिक आयोजनों के औचित्य व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 294 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *