Dhar news : अतिक्रमण हटाने पहुंचे दल पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी तोड़ी, TI और महिला पुलिसकर्मी घायल

  
Last Updated:  मार्च 7, 2026 " 05:24 अपराह्न"

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के सिरसोदिया गांव में आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित हो गया। धामनोद थाना प्रभारी को टोल एंबुलेंस से धामनोद के लिए रेफर किया गया। वहीं एक महिला कांस्टेबल को भी धामनोद अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। वहीं पथराव के दौरान तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया और वाहन के कांच फोड़ दिए गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित हो गया।

धामनोद थाना प्रभारी को टोल एंबुलेंस से धामनोद के लिए रेफर किया गया। वहीं एक महिला कांस्टेबल को भी धामनोद अस्पताल इलाज के लिए भेजा है।

प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने गांव पहुंचा था

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए गांव पहुंचा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव में थाना प्रभारीप्रवीण ठाकरे सहित एक महिला पुलिसकर्मी को चोट आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल

पथराव के दौरान तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया और वाहन के कांच फोड़ दिए गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं मौके पर मनावर एसडीएम भी पहुंच गए हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 280 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *