Ratlam: पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

  
Last Updated:  मार्च 14, 2026 " 07:54 अपराह्न"

पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

 रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसोदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी अयूब ख़ान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई । प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 335 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *