एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद

  
Last Updated:  अप्रैल 25, 2026 " 09:43 अपराह्न"

Indore : एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज


इंदौर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज 25 अप्रैल 2026 को विधुर नगर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी संजय मिश्रा के निवास 102-B, विधुर नगर पर दबिश दी गई। जहाँ से अवैध रूप से संग्रहीत भांग बुरादा बरामद किया गया। मौके से कुल एक हजार 182 किलोग्राम भांग बुरादा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया,जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 36 हजार 400 रुपए है।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाह एवं कमलेश सोलंकी (उड़न दस्ता प्रभारी) के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यवाही में आरक्षक मुकेश रावत एवं अजय का विशेष योगदान रहा।

 241 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *