रतलाम / न.पं धामनोद के सहा. राजस्व निरीक्षक श्री खान सेवानिवृत्त-

  
Last Updated:  मई 1, 2026 " 11:22 पूर्वाह्न"

Ratlam: न.पं धामनोद के सहा. राजस्व निरीक्षक श्री खान सेवानिवृत्त-

रतलाम/धामनोद(स्पष्ट खबर)। नगर परिषद धामनोद में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक शफीक अहमद खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में नगर परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक शफीक अहमद खान ने अपनी सेवाएं नगर परिषद ताल , पिपलोदा और धामनोद में सेवाकाल के 40 वर्षों में पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया। श्री खान की सेवानिवृत्ति पर नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित एक साधारण स्वागत समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डिंडोर, उपाध्याय ठा. लोकेन्द्रसिंह सिसौदिया, पार्षद, लीलाबाई पंवार, मदनलाल पाटीदार, मुकेश चौधरी, गोविंद परिहार, ओंकारलाल निनामा, एल्डरमैन, बाबूलाल पाटीदार, भाजपा नेता सुरेश कटारा, जितेन्द्र सोनी, दुर्गेश पंवार, सहित श्री खान के पारिवारिक सदस्य एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे। जिन्होंने श्री खान को पगड़ी पहनाकर शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सांवरिया राव द्वारा किया गया।

 298 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *