रतलाम/श्रम संगठनों के संयुक्त समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विशाल वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया

  
Last Updated:  मई 1, 2026 " 04:12 अपराह्न"

Ratlam : श्रम संगठनों के संयुक्त समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विशाल वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया

रतलाम (स्पष्ट खबर)।श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष कॉम आई एल पुरोहित ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार शहर में सभी श्रम संगठनों के सदस्यों द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया। रैली अलकापुरी चौराहे से निकलकर राम मंदिर, सैलाना ब्रिज, लोकेंद्र टॉकीज होते हुए नगर निगम तिराहे पर पूर्ण हुई। रैली के दौरान सभी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की ।

 नगर निगम तिराहे पर सभा को सीटू के कॉम एम एल नागावत ने संबोधित करते हुए मज़दूर दिवस पर के इतिहास और वर्तमान में मजदूर दिवस की महत्त्व पर प्रकाश डाला। कॉम कीर्ति शर्मा ने मजदूर एकता का गीत प्रस्तुत कर मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी। सभा में दिवंगत *”कामरेड अश्विनी शर्मा के अमर रहे”* के नारे से सभा गुंजायमान हो गई।सभा में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि सरकार की चारों श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी एवं काला कानून है जिससे पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों का शोषण ओर बढ़ेगा सरकार को इसे वापस लेना चाहिए । एम आर यूनियन के सचिव निखिल मिश्रा ने दवाओं पर 0 जीएसटी की जनहित मांग को मुख्यता से अपने उद्बोधन में उठाया।सभा का संचालन सहसचिव अविनाश पोरवाल के किया एवं आभार उपाध्यक्ष राशिद खान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोग्रेसिव पेंशनर्स से चरण सिंह, जनवादी महिला संघ से गीता देवी राठौर, जनवादी लेखक संघ के रंजीत सिंह राठौर, बैंक यूनियन से नरेंद्र जोशी, नरेंद्र सोलंकी, आशा ऊषा अध्यक्ष मीनाक्षी गौर, मप्र किसान सभा से जितेंद्र सिंह भूरिया, आर एम एस से भरत राठौर एम आर यूनियन से किशोर चौहान, संजय व्यास, राहुल जाधव, सचिन तिवारी, पुलकित जोशी,दिलीप जोशी,आशीष कोटड़िया, विपिन कसेरा, रविन्द्र भटनागर, जैनेन्द्र दशोत्तर, श्यामलाल, शुभम जैन, रामप्रसाद घाटियां आदि उपस्थित हुए।

 145 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *