रतलाम/ अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त-

  
Last Updated:  मई 1, 2026 " 07:49 अपराह्न"

Ratlam: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त-

रतलाम(स्पष्ट खबर)। खनिज अधिकारी रीना पाठक ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम गोदीशंकर के पास चंबल नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना रिंगनोद की अभिरक्षा में रखवाया गया। जिस पर मध्य प्रदेश अवैध खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा डंपर क्रमांक MP69ZC 8634 रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर तथा डंपर क्रमांक MP43H0488 एवं दो ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस थाना रावटी ,चौकी बिरमावल एवं पुलिस थाना आलोट में जप्त कर अभिरक्षा में रखवाया गया। खनिज अधिकारी रीना पाठक एवं खनिज निरीक्षक देवेंद्र चिड़ार द्वारा डंपर क्रमांक MP09HG4711 मिट्टी का अवैध उत्खनन में संलिप्त होने पर एवं डंपर क्रमांक MP13GA2568 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर होमगार्ड लाइन रतलाम में खड़ा कराया गया व डंपर क्रमांक MP13H1123 रोजाना जावरा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना जावरा औद्योगिक क्षेत्र में अभिरक्षा में रखवाया गया। जिले में अवैध परिवहन उत्खनन पर सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

 309 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *