रतलाम/ अवैध खनन परिवहन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा एक्शन…

  
Last Updated:  मई 10, 2026 " 02:13 अपराह्न"

Ratlam: अवैध खनन परिवहन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा एक्शन…

रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। सैलाना क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मोर्चा खोल रखा है। रविवार को एक बार फिर विधायक डोडियार ने अवैध खनन परिवहन को रुकवाया और कार्यवाही करवाई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार सैलाना विधानसभा क्षेत्र में माही नदी के विभिन्न क्षेत्रों ,प्वाइंटों पर लगातार जारी अवैध रेत उत्खनन और गिट्टी-मिट्टी के अवैध परिवहन को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार सख्त है , क्षेत्र दौरे के दौरान विधायक ने रावटी थाना क्षेत्र के गांव घटालिया में गिट्टी-चूरी से भरे एक संदिग्ध डंपर को रोक कर कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डंपर को एक नाबालिग चला रहा था, जबकि चालक के पास न ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने आरोप लगाया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र में रात-दिन अवैध खनन और अवैध परिवहन का खेल जारी है और यह सब खनिज विभाग के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों की लापरवाही और तेज रफ्तार डंपरों से आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

मिली जानकारी अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े और खनिज विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। विधायक ने प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भारत आदिवासी पार्टी के नेता चंदू मईड़ा भी मौजूद रहे। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

 262 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *