रतलाम/ पवन चक्की लूट के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, पुलिस ने 48 घंटे में 16 बदमाश दबोचे

  
Last Updated:  मई 23, 2026 " 01:03 पूर्वाह्न"

Ratlam: पवन चक्की लूट के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, रिंगनोद पुलिस ने 48 घंटे में 16 बदमाश दबोचे

रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में पवन चक्कियों पर लूट व कॉपर केबल चोरी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव करने वाले गिरोह का पुलिस ने 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।

दिनांक 20 मई 2026 की मध्यरात्रि 12:15 बजे ग्राम रोला मगरा की सुजलॉन पवन चक्की पर 15-20 बदमाशों ने धावा बोला। गार्ड को बंधक बनाकर 11 हजार रुपये लूटे व लाखों की कॉपर केबल काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें फरियादी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। आरोपी बोलेरो MP-13-TA-2920 व पिकअप MP-43-ZM-9504 से फरार हो गए।

SP अमित कुमार के निर्देशन, ASP ग्रामीण विवेक कुमार व SDOP संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी मनीष, कालूराम, गजेंद्र उर्फ गजानन, सागर, दिनेश, मांगीलाल, मुकेश, देवचन्द्र, राकेश, बंशीलाल, नानूराम, सुनील, देवीलाल, बंटी, संजय एवं पुनमचन्द्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कॉपर केबल व दोनों वाहन जब्त किए गए।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उनि आर.एस. मेहड़ा, सउनि संजय बोराना, प्रआर मनोज पाण्डे, प्रआर कमलसिंह बघेल, प्रआर ओमप्रकाश, आर नरेन्द्र सिंह हाडा, आर अतुल दुबे, आर दीपक पडियार, आर राजेश सेंगर, आर नगेन्द्र सिंह, आर ब्रजकिशोर, आर राहुल पाटीदार, सायबर सेल टीम और थाना डीडी नगर रतलाम के प्रआर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, आर राजू गरवाल, आर मयंक व आर संदीप की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। एसपी अमित कुमार द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि “पुलिस पर हमला करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”।

 331 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *