रतलाम/ साधु बनकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी, चार गिरफ्तार सोने-चांदी के गहने व दो बाइक बरामद, हुसैन टेकरी से पकड़े गए आरोपी

  
Last Updated:  मई 24, 2026 " 06:44 अपराह्न"

Ratlam: साधु बनकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी, चार गिरफ्तार
सोने-चांदी के गहने व दो बाइक बरामद, हुसैन टेकरी से पकड़े गए आरोपी

रतलाम, 24 मई (स्पष्ट खबर)। चौकी सुखेड़ा थाना पिपलौदा पुलिस ने साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के नाम पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

ग्राम पंचेवा निवासी कारीबाई भील ने 23 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई को चार लोग भिक्षा मांगने के बहाने घर आए। आरोपियों ने घर में भूत-प्रेत का साया बताकर जादू-टोने से ठीक करने का झांसा दिया। झाड़-फूंक के दौरान गेहूं-चावल की ढेरी पर पुत्री चेतना से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल व चेन उतरवाकर रखवा ली। इसके बाद परिवार को दूर बैठाकर व छोटे बेटे को श्मशान की ओर ले जाकर छोड़ दिया और गहने लेकर फरार हो गए।

थाना पिपलौदा में अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एसडीओपी संदीप मालवीय व टीआई रमेश कोली ने टीम गठित की। चौकी प्रभारी उनि. राजू मखोड के नेतृत्व में टीम ने हुसैन टेकरी जावरा से चारों संदेहियों को पकड़ा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार:

1 विजय राव, 21, निवासी ठिकरिया, प्रतापगढ़ राजस्थान

2 लखन राव, 21, निवासी दलोदा, मंदसौर

3 भोला राव, 26, निवासी गुलियाना, दलोदा, मंदसौर

4 कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र राव, 22, निवासी दलोदा, मंदसौर

आरोपियों की निशादेही पर दस मोतियों वाला सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की चेन तथा एमपी 14 एनई 5466 व एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की गई।

पुलिस टीम: निरीक्षक रमेश कोली, उनि. राजू मखोड, सउनि. मोहनलाल गुजराती, आरक्षक विजयपाल सिंह, प्रेम मीणा, जितेन्द्र माली, सैनिक कारूसिंह सोलंकी। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 105 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *