रतलाम/ रात 1 बजे खनिज चोरी पर शिकंजा, अवैध मुरम से भरा बिना नंबर डंपर जप्त

  
Last Updated:  मई 29, 2026 " 04:35 अपराह्न"

Ratlam : रात 1 बजे खनिज चोरी पर शिकंजा, अवैध मुरम से भरा बिना नंबर डंपर जप्त

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर रतलाम के निर्देश पर खनिज चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार-शुक्रवार दिनांक 28-29 मई 2026 की मध्यरात्रि तकरीबन एक बजे प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक एवं खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिड़ार के दल द्वारा सैलाना बायपास स्थित तालाब के पास औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज मुरम से भरा एक बिना नंबर अंकित डंपर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जो प्रथम दृष्टया खनिज चोरी का मामला है।

मौके पर वाहन चालक से मुरम परिवहन संबंधी वैध रॉयल्टी पर्ची या अन्य दस्तावेज मांगे गए, जो प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को मय खनिज मुरम के जप्त कर लिया गया। जप्तशुदा वाहन को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सैलाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है, खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 378 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *