रतलाम/आदिवासी क्षेत्र को मिली 10 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात

  
Last Updated:  जून 4, 2026 " 01:06 पूर्वाह्न"

Ratlam: आदिवासी क्षेत्र को मिली 10 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात।

रतलाम(स्पष्ट खबर)। जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।

 विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और  बरसों से लंबित मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की विधायक ने 7 करोड़ की लागत में ब्रिज सहित सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव व घोषणा की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बारे में सुनते ही ग्रामीणों मे खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया ।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति  तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा अन्य क्षेत्रों की भांति ही समान रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

10 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं

शिविर में विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक ब्रिज सहित डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। वहीं ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की।  बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु 25-25 हजार रुपये तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में शांतिवन शेड निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश

विधायक डॉ. पांडेय ने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापित करने, लांबाखोरा में आंतरिक मार्ग एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नवीन नलकूप खनन एवं पुराने नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण करने तथा बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गढ़ीनाल में नवीन डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल सुधार, अचलपुरा में शांतिवन शेड का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, आंगनवाड़ी की पेयजल व्यवस्था सुधारने, कुण्डाल में टूटे विद्युत तारों की मरम्मत तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में प्राथमिक विद्यालय, हेडपंप एवं नलकूप की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 139 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *