रतलाम/ सैलाना में सियासी घमासान, हादसों और धरने से गरमाया माहौल

  
Last Updated:  जून 4, 2026 " 09:34 पूर्वाह्न"

Ratlam: सैलाना में सियासी घमासान, हादसों और धरने से गरमाया माहौल

सुनीलसिंह परिहार
रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।
सैलाना नगर परिषद में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस से नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) के खिलाफ पार्टी के ही एक धड़े ने मोर्चा खोल दिया है। मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है। वहीं अन्य मामले भी ख़ासे चर्चा में है।

दो माह में तीन बड़े हादसे
नगर में विकास कार्यों के दौरान लगातार हादसों से नगर परिषद की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

  1. कालिका माता रोड पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरने से मजदूर गंभीर घायल हुए।
  2. दिलीप मार्ग में पेड़ गिरने से एक महिला घायल हुई।
  3. हाल ही में मुख्य मार्ग पर फिर पेड़ गिरने का हादसा हुआ।

विवाद पहुंचा थाने
मुख्य मार्ग पर हुए पेड़ हादसे के दिन अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला और पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद थाने तक पहुंचा। वहीं घायल के इलाज को लेकर एल्डरमेन नाथूलाल राठौड़ और अस्पताल के डॉक्टर के बीच कहासुनी हुई। अस्पताल कर्मचारियों ने राठोड के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज कराई।

भाजपा का धरना
FIR के विरोध में भाजपा खुलकर एल्डरमेन के समर्थन में आ गई। कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में करीब एक घंटे तक धरना दिया। थाना प्रभारी के सात दिन में उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

नगर में लगातार हादसों और राजनीतिक खींचतान से चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

 320 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *