प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ नगरपालिका को मिला ‘श्रेष्ठ निकाय’ सम्मान

  
Last Updated:  जून 7, 2026 " 09:55 अपराह्न"

भोपाल/नर्मदापुरम (स्पष्ट खबर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले की सिवनी मालवा नगरपालिका को प्रदेश स्तर पर ‘श्रेष्ठ निकाय 2024-25’ श्रेणी में सम्‍मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे से सौजन्य भेंट की। आयुक्त भोंडवे ने सिवनी मालवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य निकायों को भी इससे प्रेरणा लेकर हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य करने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा की यह उपलब्धि जनभागीदारी का परिणाम है। स्वच्छ और हरित शहर का निर्माण तभी संभव है जब नागरिक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। इसके लिए उन्होंने सिवनी मालवा के सभी नागरिकों को बधाई दी।

गौरतलब है कि सिवनी मालवा में राम वाटिका जैसे नवाचारों का संचालन और संधारण किया जा रहा है। इसके अलावा हरित प्रबंधन के क्षेत्र में भी निकाय लगातार बेहतर कार्य कर रहा है, जिसके चलते उसे यह सम्मान मिला। इस अवसर पर संचालनालय के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सीताराम टैगोर भी मौजूद रहे।

 100 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *