कांग्रेस जनता की आवाज सड़क पर उठाएगी, प्रदेश में बनेगी अगली सरकार:हर्ष विजय गहलोत

  
Last Updated:  जून 28, 2026 " 06:01 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना, सुनील सिंह परिहार(स्पष्ट खबर)। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल रहे, परीक्षा पूर्व पेपर लीक हो रहे हैं और राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी से राम भक्तों की भावना आहत हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। उक्त बात पूर्व विधायक और कांग्रेस के रतलाम Ratlam (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सैलाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

दिनांक 29 जून को रतलाम में कांग्रेस द्वारा आयोजित महारैली के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। प्रदेश में किसानों को उचित समय पर खाद और बीज की किल्लत बनी हुई है। पेपर लीक की घटनाओं से बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हुआ है और कई ने घातक कदम भी उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तथ्यों के आधार पर भाजपा सरकार के दबाव में निरस्त किया गया।

हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि प्रभु श्री राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा सरकार में राम मंदिर के दान चढ़ावे में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लाखों राम भक्तों की भावना आहत हुई है। कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध करेगी।

कल होने वाली महारैली को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी जी के विचारों को मानने वाला राष्ट्रीय दल है और आयोजन गांधीवादी तरीके से होगा। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र त्रिवेदी, सुरेश मालवीय, विमल कटारिया, सुनील सिंह परिहार, कैलाश परिहार, नितेश राठौर, संजय शर्मा, कृष्णा राठौर पायल, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, पार्षद मंगलेश कसेरा, राम प्रसाद चंदेल, जगदीश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में हर्ष विजय गहलोत ने सभी पत्रकारों का आभार माना।

 208 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *