रतलाम/मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें मीडिया प्रभारी – चेतन्य काश्यप

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2026 " 07:28 अपराह्न"

मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें मीडिया प्रभारी – चेतन्य काश्यप


रतलाम,13 जुलाई(स्पष्ट खबर)।
 भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) से भेंट कर नियुक्ति के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। श्री काश्यप ने अंग वस्त्र से स्वागत कर शुभकामनाएं दी।


मंत्री श्री काश्यप ने इस दौरान सभी मीडिया प्रभारियों से कहा कि वे मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें। लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है। मीडिया द्वारा दी जाने वाली सूचनाएं विश्वसनीय एवं प्रामाणिक होनी चाहिए, ताकि उनका संगठन को अधिक से अधिक लाभ मिलें। इस दौरान रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल उपस्थित रहे।


भाजपा मीडिया प्रभारियों का जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री आकाश खड़के, संदीप मौर्य, नीतिन लोढ़ा, करण वशिष्ठ, ईश्वर बोराणा, शाहिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।

 51 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *