रतलाम में कालिका माता मंदिर का होगा आधुनिकीकरण, महाकाल लोक से भी सुंदर बनेगा परिसर

  
Last Updated:  जून 21, 2026 " 05:34 अपराह्न"

Ratlam: कालिका माता मंदिर का होगा आधुनिकीकरण, महाकाल लोक से भी सुंदर बनेगा परिसर

रतलाम, 21 जून(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर परिसर को महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप,(Chetanya Kashyap) महापौर प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर मिशा सिंह उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

महाकाल लोक से भी सुंदर होगा स्वरूप
बैठक के दौरान इंजीनियरों ने प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास के बाद कालिका माता मंदिर परिसर का नया रूप उज्जैन के महाकाल लोक से भी अधिक सुंदर और आकर्षक दिखाई देगा।

अष्टकोणीय झाली तालाब, नौ रूपों के दर्शन
प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर को अष्टकोणीय रूप में विकसित किया जाएगा। इसके प्रत्येक कोण पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आकर्षक झाँकियाँ स्थापित की जाएंगी, जहाँ श्रद्धालु एक साथ नौ देवियों के दर्शन कर सकेंगे।

पूरे परिसर का होगा एकीकृत विकास
बैठक में मंदिर के प्रवेश और निकास मार्ग, मंदिर के विस्तृत स्वरूप, झाली तालाब, बगीचा, फूड स्टॉल, पार्किंग जोन, टॉयलेट ब्लॉक एवं छायादार मार्ग समेत सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।

मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह परियोजना रतलाम को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

 158 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *