रतलाम/जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण

  
Last Updated:  जुलाई 14, 2026 " 02:26 अपराह्न"

Ratlam:जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण

रतलाम,14 जुलाई (स्पष्ट खबर)। जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन एवं समीक्षा की गई। 

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति, नवीन प्रवेश प्रक्रिया, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, अपार आईडी निर्माण, ई-उपस्थिति, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय उ.मा.वि. धराड़, शासकीय उ.मा.वि. बिलपांक तथा शासकीय नवीन कन्या उ.मा.वि. रतलाम, शासकीय उ.मा.वि. सिमलावादा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा संचालित ब्रिज कोर्स की कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की अधिगम उपलब्धियों का परीक्षण किया गया तथा शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि-आधारित एवं छात्र-केंद्रित बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 160 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *