रतलाम/आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मायाखेड़ा-बागाखेड़ा से 38 लीटर कच्ची शराब और 2200 किलो महुआ लाहन जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2026 " 01:34 अपराह्न"

रतलाम, जावरा (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जावरा क्षेत्र के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।

आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल तथा पुष्पराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों गांवों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 38 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची मदिरा एवं 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 27 हजार 600 रुपये आंकी गई है।

इस मामले में विभिन्न आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। विभाग द्वारा आगे भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

 118 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *