एसडीएम किसानों की जमीन का ई-विकास पोर्टल पर तुरंत सत्यापन करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2026 " 03:22 अपराह्न"

Ratlam :आबकारी विभाग सक्रिय होकर प्रभावी कार्यवाही करें

रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

सभी एसडीएम किसानों की जमीन का सत्यापन कर फार्मर आईडी जनरेट कराएं

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम ई-विकास पोर्टल पर किसानों की जमीन का सत्यापन तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सत्यापन के कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होना चाहिए। किसानों की फार्मर आईडी शीघ्र जनरेट कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी किसानों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है। इसलिए संबंधित अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि शिकायतों का तत्काल एवं संतुष्टि पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवेदक की शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण की कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने आबकारी विभाग की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभाग सक्रिय होकर प्रभावी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर एवं प्रभावी रूप से दिखाई देनी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों से भी पूछा कि क्या आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है। अगर किसी ने कार्यवाही होते हुए देखी है या सुना है, कही पड़ा है तो बताएं। इस पर किसी भी अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों की एक-एक कर गंभीरता से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 95 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *