रतलाम/अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी,सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा

  
Last Updated:  सितम्बर 15, 2026 " 01:35 अपराह्न"

Ratlam:अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 8982214813 जारी

रतलाम (स्पष्ट खबर)।डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी द्वारा चलाए जा रहे SPECIAL DRIVE विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग, जिला रतलाम द्वारा जहरीली शराब एवं अवैध मदिरा के चौर्यनयन, विनिर्माण, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विधिवत सतत निगरानी एवं सूचना तंत्र को सजग रखते हुए वृत्तवार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत जिले में अवैध मदिरा के निर्माण तथा विक्रय किए जाने वाले क्षेत्र, वाहन एवं स्थान पर कार्यवाही के लिए कोई भी जानकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, पुराने रेलवे फाटक के पास, रेलवे स्टेशन रोड, रतलाम पर दी जा सकती है। इसके लिए आबकारी नियंत्रण कक्ष रतलाम का हेल्पलाइन नंबर 8982214813 जारी किया गया है।

नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर अवैध शराब से संबंधित सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

 89 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *