रतलाम जनपद के इटावा माताजी में सरपंच उपचुनाव: कुशालसिंह राठौर 98 मतों से विजयी

  
Last Updated:  अक्टूबर 3, 2026 " 10:50 पूर्वाह्न"

Ratlam:रतलाम जनपद के इटावा माताजी में सरपंच उपचुनाव: कुशालसिंह राठौर 98 मतों से विजयी

रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इटावा माताजी में शनिवार को सरपंच पद के उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई। मिली जानकारी अनुसार कुशालसिंह राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 98 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 519 मत प्राप्त हुए।

पूर्व सरपंच के निधन से रिक्त हुआ था पद
ग्राम पंचायत इटावा माताजी में पूर्व सरपंच के निधन के कारण यह पद रिक्त हुआ था। रिक्त पद को भरने के लिए उपचुनाव कराया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस ग्राम पंचायत में सरपंच से लेकर उपसरपंच एवं समस्त पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

89.04% मतदान, प्रदेश में दूसरा स्थान
इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। ग्राम में कुल 1487 मतदाता हैं, जिनमें से 1324 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 677 पुरुष और 647 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदान प्रतिशत 89.04 रहा, जो प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर है।

मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे रतलाम जनपद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा भाभर की उपस्थिति में शुरू हुई। गांव में बनाए गए तीनों मतदान केंद्रों की ईवीएम के लिए अलग-अलग गणना दल गठित किए गए थे। करीब एक घंटे में मतगणना प्रक्रिया पूर्ण हुई।

मतगणना के समय निर्वाचित उम्मीदवार अनुपस्थित रहने से निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया शेष है।

 75 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *