रतलाम/डॉ. अम्बेडकर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों की घोषणा कर दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान
Last Updated: अक्टूबर 6, 2026 " 05:14 अपराह्न"
Ratlam: डॉ. अम्बेडकर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों की घोषणा कर दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान
रतलाम 6 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी रतलाम के डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल की कामकाजी बैठक श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री सुभेद्र गुर्जर, संदीप मौर्य सहित शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल प्रभारी नीलेश बाफना ने पार्टी की नई गाइडलाइन के अनुसार शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों की घोषणा की। इनमें शक्ति केंद्र क्रमांक 1 के प्रभारी संदीप मौर्य एवं संयोजक भरत तंवर, क्रमांक 2 के प्रभारी सुभेद्र गुर्जर एवं संयोजक नंदकिशोर गोठवाल, क्रमांक 3 के प्रभारी कीर्ति गेहलोत एवं संयोजक किशोर राठौर, क्रमांक 4 के प्रभारी लोकेश जायसवाल एवं संयोजक ललित शर्मा, क्रमांक 5 के प्रभारी धर्मवीर सिंह गेहलोत एवं संयोजक जुझार सिंह, क्रमांक 6 के प्रभारी भगतसिंह भदौरिया एवं संयोजक हरीश तिवारी, क्रमांक 13 के प्रभारी मोहित तोमर एवं संयोजक तेजसिंह हाड़ा तथा रेलवे शक्ति केंद्र के प्रभारी हेमंत शर्मा एवं संयोजक हरीश शर्मा को बनाया गया। सभी नवनियुक्त प्रभारियों एवं संयोजकों का एवं आशीष पाल का पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर पार्टी की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीलेश बाफना ने कहा कि रतलाम विधानसभा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अम्बेडकर मंडल अभी तक प्रथम स्थान पर रहा है। यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को मंडल के कार्यकर्ता जिस एकजुटता के साथ पूरा कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाना है।
मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नवनियुक्त शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंडल द्वारा सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न किया गया है। आगामी कार्यक्रमों को भी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक को नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। जिस तरह कार्यकर्ताओं ने मिलकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया है, उसी तरह आगे भी सामूहिक प्रयास जारी रखना है। कार्यक्रम का संचालन सुभेद्र गुर्जर ने किया तथा आभार संदीप मौर्य ने माना।