रतलाम/पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा

  
Last Updated:  अक्टूबर 21, 2026 " 06:33 अपराह्न"

Ratlam:शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार लाएं, ट्राइबल स्कूलों की तरह बेहतर बनाएं : कलेक्टर श्री कटेसरिया

रतलाम 21 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विद्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, बीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद में विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं साइकिल का वितरण समय पर नहीं किए जाने पर विद्यालय के प्राचार्य तथा जावरा बीईओ को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान जावरा बीईओ द्वारा बताया गया कि विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, लेकिन निरीक्षण के समय कमरा बंद था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने और मौके पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग के विद्यालयों की स्थिति में और सुधार की आवश्यकता है। ट्राइबल विभाग के विद्यालय शिक्षा विभाग के विद्यालय से बेहतर है। शिक्षा विभाग के विद्यालय को ट्राइबल विभाग के विद्यालय जैसी स्थिति में लाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करें।

कलेक्टर ने समय पर कार्य नहीं करने पर जावरा एवं आलोट के बीआरसी को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीसी को निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीआरसी एवं बीईओ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में साइकिल वितरण योजना, पुस्तक वितरण, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना, लैपटॉप वितरण योजना, सीएम हेल्पलाइन तथा अपार आईडी निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी योजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 133 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *