सोना-चांदी धड़ाम:निवेशकों में हड़कंप, आज दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव?
Last Updated: नवम्बर 4, 2026 " 10:56 पूर्वाह्न"
नई दिल्ली(स्पष्ट खबर)। दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी(gold Silver) के बाजार में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है। मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सिर्फ 9 घंटों के कारोबार में सोने-चांदी के दाम 8,000 रुपये तक धड़ाम हो गए। आज बुधवार, 4 नवंबर को भी MCX पर गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है।
मंगलवार को बाजार में बड़ी गिरावट –
MCX पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड मंगलवार को 1,39,421 रुपये का हाई छूने के बाद 1,641 रुपये (1.17%) गिरकर 1,38,545 रुपये पर बंद हुआ।
वहीं चांदी में ज्यादा बड़ी गिरावट रही। 4 दिसंबर डिलीवरी वाली सिल्वर 1,82,887 रुपये का हाई छूने के बाद 1,75,251 रुपये के निचले स्तर तक आई। अंत में 6,307 रुपये (3.43%) की गिरावट के साथ 1,77,472 रुपये पर ट्रेड बंद हुआ।
आज बुधवार के ताजा भाव –
आज सुबह MCX खुलते ही 50 मिनट में चांदी करीब 1,000 रुपये टूटी।
MCX गोल्ड: 0.22% की मामूली रिकवरी के साथ 1,39,762 रुपये प्रति 10 ग्राम
MCX सिल्वर: करीब 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,78,650 रुपये प्रति किलो
बुलियन बाजार में आज के औसत भाव:
24 कैरेट सोना: 1,38,360 रुपये / 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,26,720 रुपये / 10 ग्राम
चांदी: 1,77,210 रुपये / किलो
शहर-वार सोने के भाव (4 नवंबर)
24 कैरेट (10 ग्राम): दिल्ली, जयपुर, लखनऊ – 1,39,800 रुपये अहमदाबाद, वडोदरा – 1,39,700 रुपये मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे – 1,39,650 रुपये
22 कैरेट (10 ग्राम): दिल्ली, जयपुर, लखनऊ – 1,28,160 रुपये अहमदाबाद, वडोदरा – 1,28,060 रुपये मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु – 1,28,010 रुपये
18 कैरेट (10 ग्राम): दिल्ली, जयपुर, लखनऊ – 1,04,890 रुपये मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु – 1,04,740 रुपये
एक्सपर्ट्स की राय क्या है?
जानकारों के मुताबिक कॉमेक्स पर सोना 3,910 डॉलर प्रति औंस की ओर खिसकने और लगातार प्रॉफिट बुकिंग से दबाव बना है। कीमतें ओवरसोल्ड जोन के करीब हैं। इस हफ्ते अमेरिकी चुनाव, बेरोजगारी के आंकड़े और नॉन-फार्म पेरोल डेटा से फेड की नीति पर असर पड़ेगा। तकनीकी तौर पर 1,42,000 रुपये का स्तर सोने के लिए बड़ा रुकावट जोन है, इसके ऊपर टिकना सुधार के लिए जरूरी है।