रतलाम/ राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2026 " 05:45 अपराह्न"

Ratlam:राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आलोट के महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की

जांच हेतु दो साईलो से टोंड दूध और सपरेटा दूध के नमूने लिए गए

रतलाम (स्पष्ट खबर)। राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने दूधिया फंटा आलोट स्थित महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मुंबई भेजने के लिए संग्रहित एक साईलो में पच्चीस हजार लीटर टोंड दूध और दूसरे साईलो में तेरह हजार लीटर सपरेटा दूध पाया गया। दोनों साईलो से टोंड दूध और सपरेटा दूध के नमूने लिए गए।

साथ ही प्लांट में बी जी चितले डेयरी सांगली महाराष्ट्र के नाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर के पच्चीस किलोग्राम के तिरियासी पैकेट रखे मिले। मैनेजर से पूछे जाने पर दूध में एस एन एफ की मात्रा बढ़ाने के लिए उपयोग करने का बताया गया। स्किम्ड मिल्क पाउडर का भी नमूना लिया गया और आगामी कार्रवाई तक लिए 6 लाख 57 हजार रुपये मूल्य का स्किम्ड मिल्क पाउडर जप्त कर मैनेजर मनोहर धनगर की सुपुर्तगी में रख दिया गया।

 168 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *