सहारा इंडिया का मैनेजर गिरफ्तार, उपभोक्ता फोरम के आदेश की अवहेलना के आरोप

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2020 " 07:00 पूर्वाह्न"

रतलाम। पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर अजीज कादरी को गिरफ्तार कर लिया। उपभोक्ता अदालत ने 4 ग्राहकों के फिक्स डिपाजिट और रेकरिंग खातों में जमा 36 लाख 26 हजार रुपए लौटाने के आदेश दिए थे परंतु सहारा इंडिया ने आदेश का पालन नहीं किया। उपभोक्ता फोरम के आदेश की अवहेलना के आरोप में सहारा इंडिया के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीकमगढ़। सहारा इंडिया द्वारा सेवा में कमी पाए जाने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने बुधवार को आदेश जारी किया। अधिवक्ता रमेश नायक ने बताया कि ढोंगा निवासी आलोक शर्मा ने सहारा इंडिया में 29 अगस्त 2012 को सहारा क्यू शाॅप प्लान में 92 हजार रुपए जमा किए थे। जो 6 वर्ष की अवधि पूरी होने पर नहीं मिले। फोरम अध्यक्ष श्रीराम दिनकर, सदस्य डॉ. हरिहर यादव और प्रीति परमार द्वारा सेवा में कमी का मामला मानकर सहारा इंडिया को 30 दिन के अंदर रुपए लौटाने का आदेश जारी किया।

एडवोकेट संगीता परसाई और प्रदीप गौतम ने बताया सहारा इंडिया द्वारा उपभोक्ताओं के रुपए नहीं लौटाने पर उपभोक्ता फोरम में 180 से अधिक मामले विचाराधीन हैं। अलग-अलग दर्ज चार प्रकरण में सुनवाई के बाद दिसंबर 2018 को फैसले में उपभोक्ता फोरम ने पीएंडटी काॅलोनी निवासी किराना व्यवसायी प्रकाश चौधरी के 6 लाख, सहारा इंडिया के पूर्व एजेंट वेदव्यास काॅलोनी निवासी विजय छिपानी के 9 लाख, चिंगीपुरा निवासी अंडा व्यवसायी शकील मोहम्मद के 15 लाख तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मी चिंगीपुरा निवासी बच्चू खां के 6 लाख 26 हजार रुपए भुगतान करना थे।

उपभोक्ता फोरम के आदेश का पालन नहीं किया, ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय में आवेदन दिया जिसपर शाखा प्रबंधक अजीज कादरी निवासी हाट रोड ने 23 मई 2019 तक भुगतान का समझौता किया। रुपए अदा नहीं करने पर आवेदकों ने वसूली का आवेदन दिया। आवेदन पर 23 दिसंबर 2019 को जारी वारंट पर पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया।

सहारा क्यू शाॅप प्लान में 92 हजार रुपए नहीं लौटाए

 6,277 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *