CAA के समर्थन में आए कांग्रेस विधायक। NRC पर उठाये सवाल

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2020 " 02:59 अपराह्न"

मंदसौर। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन के लड़ाई देश भर में जारी है| एक तरफ जहां विरोध में रैलियां निकली गई, वहीं कुछ संगठन और भाजपा अब इसके समर्थन में सड़कों पर आ गई है| कांग्रेस खुलकर सीएए का विरोध कर रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रोटेस्ट मार्च भी निकाला जा चुका है| इस बीच कांग्रेस के ही एक विधायक ने सीएए का समर्थन किया है| कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने सीएए को सही बताया है। मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने सीएए को सही बताया है। हालाँकि उन्होंने एनआरसी को लेकर सवाल उठाये हैं|

देश भर में सीएए को लेकर हो रहे विरोध पर कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग का कहना है कि अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों में कोई दुखी इंसान है और उनको अगर यहां पर सुविधाएं मिलती हैं तो इसमें गलत क्या है, विधायक डंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह सीएए को सही ठहरा रहे हैं। हालांकि एनआरसी से वह सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में विधायक कह रहे हैं एनआरसी के तहत अगर जो लोग यहां जन्म से रह रहे हैं और उनसे प्रमाण पत्र मांगते हैं तो ये सोचने वाली बात है। ऐसे में सीएए और एनआरसी को अलग-अलग देखें। पार्टी लाइन से अलग जाकर विधायक के इस बयान से राजनीति में हलचल मच सकती है| डंग के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह कई बार मंत्री बनने के लिए अपने दावेदारी ठोक चुके हैं| हालाँकि अब तक सीएम कमलनाथ ने कैबिनेट में फेरबदल नहीं किया है|

 2,706 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *