दीपिका पादुकोण को लेकर ब्रैंड्स ने अपनाई रणनीति: प्रेस रिव्यू

  
Last Updated:  जनवरी 13, 2020 " 02:52 पूर्वाह्न"

13 जनवरी 2020 (स्पस्ट खबर) इकॉनामिक टाइम्स ने पहले पन्ने पर दीपिका पादुकोण से संबंधित एक ख़बर को प्रमुखता से जगह दी है.

इस ख़बर के मुताबिक़ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में घायल छात्र नेता से मिलने जाने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर प्रमुख ब्रैंड अब सेफ़ गेम खेल रहे हैं.

कुछ ब्रैंड्स ने थोड़े समय के लिए दीपिका पादुकोण से जुड़े अपने विज्ञापनों की विज़िबिलिटी कम करने का फ़ैसला लिया है. माना जा रहा है कि ब्रैंड्स किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करते हैं और यह फ़ैसला उसी तर्ज़ पर लिया जा रहा है.

दीपिका पादुकोण मौजूदा समय में 23 ब्रैंड्स का विज्ञापन कर रही हैं. हालांकि किसी ब्रैंड ने उन्हें विज्ञापन से फ़िलहाल हटाया नहीं है. दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं और एक विज्ञापन के लिए अमूमन आठ करोड़ रूपया लेती हैं.

दीपिका सात जनवरी को जेएनयू गई थीं और विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिली थीं और घायल छात्रों के साथ अपना समर्थन जताया था.

 2,099 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *