डीईओ को छात्रों की चेतावनी- ‘प्राचार्य को बहाल करो वरना 26 को नहीं लहराएंगे तिरंगा’

  
Last Updated:  जनवरी 21, 2020 " 12:15 अपराह्न"

रतलाम।मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शासकीय मलवासा हाईस्कूल में सावरकर की फोटो वाली कॉपियां बांटने पर प्राचार्य को निलंबित करने का मामला गर्मा गया है। घटनाक्रम के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने डीईओ को खुली चेतावनी दी है कि अगर प्राचार्य को बहाल नहीं किया गया ​तो 26 जनवरी को स्कूल में तिरंगा नहीं लहराएंगे

दरअसल, बीते दिनों शासकीय मलवासा हाईस्कूल में वीर सावरकर के फोटो छपी कॉपियां वितरित होने पर संभागायुक्त अजीत कुमार ने स्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित कर दिया था।कॉपियों का वितरण वीर सावरकर हितार्थ जनकल्याण समिति द्वारा निशुल्क किया गया था। कॉपियों के दोनों तरफ सावरकर के फोटो और जीवनी के साथ ही एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के पदाधिकारियों के फोटो छपे थे। समिति ने ही कॉपी वितरण के फोटो और जानकारी फेसबुक पर अपलोड की थी। इसकी शिकायत कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदर सोनी ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से की। इस पर भोपाल से कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी तलब की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 नंवबर को प्राचार्य केरावत से बिना अनुमति कॉपी वितरण कराने पर जवाब मांगा था। लेकिन मामले बढ़ने पर संभागायुक्त ने 15 जनवरी को स्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित कर दिया था।

जिसके बाद से ही छात्रों और लोगों में आक्रोश है।आज जब विरोध कर रहे छात्रों से जिला शिक्षा अधिकारी मिलने पहुंचे तो उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा अगर प्राचार्य को बहाल नहीं किया गया ​तो 26 जनवरी को स्कूल में तिरंगा नहीं लहराएंगे। इतना सुनते ही डीईओ भी स्कूल से उल्टे पांव लौट गए।

 3,178 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *