विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, बीजेपी में शोक की लहर

  
Last Updated:  जनवरी 30, 2020 " 04:34 पूर्वाह्न"

भोपाल। आगर से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है।आज सुबह उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रह थे । कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालात बिगड़ने पर दिल्ली शिफ्ट किया गया था उनके निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।

1963 में धार जिले के बदनावर में जन्मे मनोहर ऊंटवाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे ।वह 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। 1986 में पार्षद का चुनाव जीतकर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है ।

बीजेपी नेताओ ने जताया शोक

मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने गहन दुख व्यक्त किया है।वही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता साथी विधायक श्री मनोहर ऊँटवाल जी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ा दायक है ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दें। ॐ शान्ति

एक और सीट खाली
मनोहर लाल ऊंटवाल के निधन के बाद मध्यप्रदेश में एक औऱ सीट खाली हो गई है। इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी उम्र 66 साल के थे।

 2,145 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *