निर्भया के मुज़रिमों को घरवालों से मिलने का आख़िरी मौका निर्भया केस में कसूरवार ठहराए गए अपराधियों को अपने परिवारवालों से मिलने का आख़िरी मौका दिया गया है.

  
Last Updated:  फ़रवरी 22, 2020 " 06:39 पूर्वाह्न"

इस सिलसिले में दिल्ली के तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सभी चारों मुज़रिमों के घरवालों को चिट्ठी लिखी है.

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुकेश और पवन को ये बताया गया है कि पहली फरवरी की डेथ वारंट से पहले वे अपने घरवालों से मिल चुके हैं. अक्षय और विनय से पूछा गया है कि वे अपने घरवालों से कब मिलना चाहते हैं.

दिल्ली के निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी दिए जाने का आदेश हुआ है.

इस मामले में दो बार अदालत ने पहले भी तारीख़ तय की थी लेकिन दोषियों की अलग-अलग याचिकाओं के कारण यह टल गई थी.

@ANI
Tihar Jail Official: Have written to all four Nirbhaya case convicts in connection with their last meeting with families. Mukesh and Pawan were told that they had already met their families before February 1 death warrant. Akshay& Vinay have now been asked when they want to meet

इस मामले में मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और पवन गुप्ता दोषी हैं.

नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने उम्मीद जताई थी कि इस बार हर हाल में दोषियों को सज़ा हो ही जाएगी और वो किसी क़ानूनी पेचीदगी का फ़ायदा नहीं उठा सकेंगे.

 1,919 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *