रतलाम/सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता , आरोपियों के साथ लुट का माल भी बरामद किया, दो देशी कट्टा एवं मोटरसाइकिल भी जप्त-
Last Updated: मार्च 3, 2020 " 09:40 पूर्वाह्न"
रतलाम: 03 मार्च, 2020(स्पष्ट खबर) / मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की पुलिस को , लुट के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है / करीब 5 माह पूर्व हुई लुट का पर्दाफाश, कर चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं,
लुट एवं घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं की पुलिस थाना सैलाना पर दिनांक 10/10/2019 को फरियादी सुरेश पिता रामलाल चौधरी उम्र 43 वर्ष निवासी बडायला माताजी थाना पिपलौदा द्वारा रिपोर्ट करी थी वह अपनी पत्नि व दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से इंदौर से वापस अपने घर बडायला माताजी जा रहा था कि 09/10/2019 रात्रि करीबन 11:45 बजे भैंसाडाबर रोड़ किनारे दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन चार व्यक्तियों ने फरियादी को रोक कर मारपीट कर सेमसंग कम्पनी का मोबाईल ₹2000 नगदी , एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एवं सुरेश की पत्नी के गले से सोने की चेन करीबन 15 ग्राम एवं कान के टाप्स वजनि करीबन 7.5 ग्राम कुल किमती ₹50000 जबरदस्ती लुट कर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए अंधेरा होने से मोटरसाइकिल व नम्बर उक्त व्यक्तियों को नहीं पहचान पाए थे,
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रं 272/19 धारा 394,397 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था /
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) डां इंद्रजीत बाकलवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) सुनिल कुमार पाटीदार, व एसडीओपी सैलाना बीआर सोलंकी चौहान के मार्गदर्शन में टिम गठित की गई,
इस दौरान सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा तथा प्रकरण में धारा 395 , व 25/27 आर्म्स एक्ट का ईजाफा किया गया,
गिरफ्तार आरोपी
राहुल उर्फ रामलला पिता नारायण धाकड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम पल्दुना थाना नामली ,
. विजय पिता पुन्नागायरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम पल्दुना थाना नामली,
. अजय उर्फ अज्जू पिता घनश्याम धाकड़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम पल्दुना थाना नामली,
. राजेश उर्फ राजा पिता मागिलालगुज्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम अंगेठी माताजी थाना नामली,
. आरोप वकिल उर्फ अनिल उर्फ सुलतान पिता हजारीलाल निवासी बापू नगर उज्जैन अन्य अपराध में भैरवगण जैल उज्जैन में बंद है,
. आरोप हरिश पिता हेमराज रायकवार उम्र 20 साल निवासी गितांजली स्कूल बापूनगर उज्जैन अन्य अपराध में भैरवगण जैल उज्जैन में बंद हैं,
आरोपीयों से लुट की जप्त रकम /सामग्री
सेमसंग कम्पनी का मोबाईल किमत ₹10000, तथा नगदी ₹2000 एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सोने की चेन 15 ग्राम एवम्ं कान के टाप्स वजनि करीबन 7.5 ग्राम एवं धटना में प्रयूक्त मोटरसाइकिल , दो देशी कट्टा एवं एक कटीला डंडा , बरामद किया है,
अपराधीयों मेंसे राहुल उर्फ रामलला पिता नारायण धाकड़ के विरुद्ध पुलिस थाना नामली में दो अपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं,
वही आरोपी हरिश पिता हेमराज रायकवार के विरुद्ध थाना चिमनंगज जिला उज्जैन में वर्ष 16 से 19 तक विभिन्न धाराओं में अपराध कायम है,
आरोपी वकिल उर्फ अनिल उर्फ सुलतान पिता हजारीलाल निवासी बापूनगर उज्जैन के विरुद्ध वर्ष 15 व 19 में अपराध कायम है,
मामले को उजागर करने में सराहनीय योगदान
सैलाना निरिक्षक थानाप्रभारी बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक ध्यानसींह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक अनिल सोलंकी, आरक्षक नरेंद्र सिंह हाडा़, सायबर सेल के आरक्षक बलराम पाटीदार, आरक्षक विपुल भावसार,आरक्षक चालक सतीश परमार, आरक्षक अनिल मस्कोले, आर. सतीश की भूमि अहम रहीं