अपहत व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रतलाम पुलिस ने चंद घंटो में छुड़ाया, काका ने सुपारी दे कर रची अपहरण की घटना , फिरोती में मांगे 80 लाख रुपये
Last Updated: मार्च 6, 2020 " 03:32 अपराह्न"
रतलाम: 06 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) अपहरण कर फिरोती मांगने वालों तथा अपने ही भतीजे के अपहरण करवाने की सुपारी देने वाले काका को रतलाम पुलिस ने चंद घंटो में मामले का परदाफाश कर आरोपीयों को धर लिया है, पुलिस थाना सैलाना अन्तर्गत आनेवाले ग्राम दिवेल में जमिन विवाद को निपटाने के लिए काका ने रची भतीजे के अपहरण की घटना ओर फिरोती में मांगे 80 लाख रुपये ,
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना को उजागर किया है,
पुलिस थाना सैलाना पर दिनांक 05/03/2020 को फरियादी दिलीप पिता झब्बालाल पाटीदार 20 वर्ष, निवासी ग्राम दिवेल द्वारा रिपोर्ट की कि उसका भाई महेश आज शाम करीबन 6:00 बजे खेत पर ट्रेक्टर से जुताई करने गया था रात्रि 09: बजे दिलीप के पास उसके पिता जी का फोन आया कि महेश को देख खेत पर है या नहीं मेरे पास किसी का फोन आया कि हम आपके लडके महेश को उठाकर ले गये है तथा उसे जिंदा देखना है तो 80 लाख रुपये आज रात को 02:30 बजे तक हमारे द्वारा बताये स्थान पर भेज देना,
पिता की बात सून कर दिलीप द्वारा खेत पर जाकर देखा तो खेत पर केवल ट्रेक्टर खड़ा था भाई महेश नहीं था,
फरयादी महेश की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रं 59/20 धारा 364 ए का पजीबध्द कर विवेचना में लिया था,
घटना की गंभीरता को देख कर टीम का गठन-
मामले की गंभीरता को देखते गौरव तिवारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) डां इंद्रजीत बाकलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार पाटीदार व सैलाना बी आर सोलंकी चौहान के मार्ग दर्शन में टीम गठित की गई,
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया व समस्त जिले व आसपास में सीमावर्ती राज्यों में सूचना की गई व नाका बंदी की कार्यवाही की गई एवं सायबर सेल की सहायता से लोकेशन के आधार पर आरोपीओ का मण्डफिया जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान में होने की सूचना पर गठित टीम द्वारा आरोपीगणो को लोकल पुलिस की सहायता प्राप्त कर धर दबोचा गया एवं अपहत व्यक्ति महेश पिता झब्बालाल पाटीदार निवासी ग्राम दिवेल को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाया गया,
रामलाल व झब्बालाल पाटीदार के बीच में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है इस विवाद को निपटाने के लिये रामलाल पाटीदार ने मुमताज पिता उमराव खा निवासी दिवेल को भतीजे महेश के अपहरण सुपारी दी एवं महेश के फोन से ही आरिफ़ ने फोन लगाकर 80 लाख रुपये की फिरोती उसके पिता झब्बालाल से मांगी,
गिरफ्तार आरोपी- (1) सलीम उर्फ जिन्नु पिता शकूर उर्फ बाबु उम्र 36 साल निवासी कडाचुरपुरा संजय कालोनी जावरा, (2) शाहरुक पिता संसार खां निवासी एलची थाना दलौदा जिला मंदसौर, (3) शाहरुख पिता मुन्ना खा उम्र 23 साल निवासी धुंधडका थाना दलौदा जिला मंदसौर, (4) आरिफ़ पिता आबिद खा उम्र 29 साल निवासी इस्माईलपुरा (ढाकन मगरा) जावरा, (5) छोटु खां पिता सईद खा उम्र 19 साल निवासी एलची थाना दलौदा जिला मंदसौर, 6) रामलाल पिता हिरालाल पाटीदार उम्र 48 साल निवासी दिवेल जिला रतलाम,
फरार आरोपी- मुमताज पिता उमराव खा निवासी दिवेल जिला रतलाम,
-आरोपीओ से पूछताछ हेतु न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है,
-आरोपीओ के पूर्व के रिकॉर्ड एवं अन्य थानों में हुई घटनाओं में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है,
घटना में प्रयुक्त कार व नकली कट्टा पुलिस ने बरामद किया है,
गठित टीम-
निरिक्षक थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक अनिल सोलंकी, आरक्षक नरेंद्रसिंह हाडा़, सायबर सेल के आरक्षक बलराम पाटीदार, का महत्व पूर्ण योगदान रहा जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किया जावेगा,,