राहुल गांधी देर रात सोनिया गांधी से मिले, सचिन पायलट ने कहा मुझे उम्मीद है

  
Last Updated:  मार्च 10, 2020 " 02:52 पूर्वाह्न"

  • सिंधिया समर्थक 17 विधायक जिनमें छह मंत्री शामिल है, मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ लामबंद हुए। 
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गए लेकिन बातचीत का कोई फायदा नहीं हुआ। 
  • दिल्ली से लौटकर कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से बात की और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। 
  • दिल्ली में अमित शाह के घर पर शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश की रणनीति पर चर्चा की। 
  • भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम 7:00 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई। 
  • राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने अपनी छुट्टी रद्द करके वापस लौटने का फैसला किया। 
  • कैबिनेट मीटिंग में 28 में से 22 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। 
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। 
  • सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों ने इस्तीफा नहीं दिया, इन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि माफिया मेरी सरकार को कमजोर कर रहे हैं लेकिन मैं उनका मुकाबला करूंगा।
  • शिवराज सिंह चौहान को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 
  • यदि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 
  • विष्णु दत्त शर्मा की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के कारण गोपाल भार्गव को नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा। 
  • राहुल गांधी देर रात सोनिया गांधी से मिलने उनके घर गए। 
  • राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मुझे उम्मीद है जल्द ही यह समस्या सॉल्व हो जाएगी।
  • सिंधिया समर्थक मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि यदि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होता है तो सरकार सुरक्षित है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे।

 1,416 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *