मध्य प्रदेश संकट: सिंधिया पहुंचे मोदी से मिलने, साथ में अमित शाह भी

  
Last Updated:  मार्च 10, 2020 " 06:18 पूर्वाह्न"

ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस से नाराज़ चल रहे पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं. उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस क़दम से साफ़ है कि उनको मनाने की कांग्रेस की सारी कोशिशें फ़िलहाल नाकाम दिख रही हैं.

ऐसे में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का संकट और गहरा गया है. इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पर कांग्रेस की आपात बैठक चल रही है.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अपनी छुट्टी को ख़त्म कर राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं.

 1,156 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *