बागी कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा के लिए CRPF बुलाने की मांग, आज पहुंचेंगे भोपाल –

  
Last Updated:  मार्च 13, 2020 " 09:40 पूर्वाह्न"

भोपाल।
मप्र में मचे सियासी संग्राम के बीच सभी बागी कांग्रेसी विधायक आज बेंगलुरु से भोपाल आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 3 अलग-अलग चार्टर्ड फ्लाइट से सभी विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सिंधिया समर्थक सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित इस्तीफा देंगे।इसी बीच विधानसभा सचिवालय ने डीजीपी को पत्र लिखा है और बैंगलुरु से आने वाले विधायकों को सुरक्षा देने की मांग की है।सचिवालय ने सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ बुलाने की मांग की है।

दोपहर 3.30 बजे तक विधायको को इस्तीफे की पुष्टि के लिए उपस्थित होना है।विधानसभा अध्यक्ष के सामने सभी विधायक अपना इस्तीफा सौंपेंगे। सभी विधायकों को स्पीकर ने नोटिस जारी कर स्वयं हाजिर होने के निर्देश जारी किए थे। बता दें सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। तब से ये सभी बेंगलुरू के एक होटल में रूके थे। आज सभी की वापसी हो रही है।

गौरतलब है कि मप्र विधानसभा के अध्‍यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को नोटिस भेजकर आज मिलने बुलाया है। इन विधायकों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है या किसी के दबाव में आकर ऐसा किया है। इसी कारण सभी बागी विधायक आज भोपाल पहुंच रहे हैं।

 1,148 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *