भारत में पेट्रोल सस्ता होने वाला था, मोदी सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया

  
Last Updated:  मार्च 14, 2020 " 07:43 पूर्वाह्न"

भोपाल:(स्पष्ट खबर) भारत में सरकार ने डीजल/पेट्रोल के मामले में जनता को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हवाले कर रखा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यदि कीमतें बढ़ती है तो जनता को भी पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं परंतु राष्ट्रीय बाजार में जब कीमतें कम होती है तो इसका फायदा जनता को नहीं पहुंचाया जा रहा। नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स बढ़ा दिया, क्योंकि उसकी कीमत है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हो गई थी। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल पर ₹3 प्रति लीटर टैक्स बढ़ाया 

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹3 टैक्स बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से दलील दी गई है कि पेट्रोल कीमतें कम होने के बाद उस पर सरकार को मिलने वाले टैक्स की रकम कम हो जाएगी। सरकार को घाटा ना हो इसलिए सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया है। 

सोशल मीडिया पर विरोध शुरू 

सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले का जबरदस्त विरोध हो रहा है। लोगों का अपना तर्क है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि जब जनता को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हवाले कर दिया गया है। वहां दाम बढ़ते हैं तो जनता को महंगाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दाम घटने पर लाभ भी सीधा जनता को मिलना चाहिए। सरकार इस तरह टैक्स बढ़ाकर जनता के साथ अन्याय कर रही है।

 3,560 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *