आज कैबिनेट बैठक से साफ होगी फ्लोर टेस्ट की स्थिति –

  
Last Updated:  मार्च 15, 2020 " 04:16 पूर्वाह्न"

भोपाल।मध्यप्रदेश में सत्ता की लड़ाई अपने अंतिम पड़ाव पर जा पहुंची है। आज सीएम कमलनाथ ने दस बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में इस बात का होगा फैसला कि सरकार विश्वास मत हासिल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन करें या नहीं। हालांकि सरकार लगातार बहुमत में होने का दावा कर रही है, लेकिन पर्याप्त विधायकों के ना होने पर सरकार फ्लोर पर कैसे बहुमत सिद्ध कर पाएगी।यह बड़ा सवाल है। अब कमलनाथ कैबिनेट रुख के बाद ही पता चल पाएगा कि सरकार फ्लोर टेस्ट की स्थिति में है या नही।

वही मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर कहा है कि आपकी सरकार अल्पमत में है ।आप विश्वास मत हासिल करें। सरकार 16 मार्च, सोमवार को अपना बहुमत साबित करे। राज्यपाल ने कहा है कि उनके अभिभाषण के तुरंत बाद बहुमत परीक्षण कराया जाए। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी कराने को भी कहा है।

इधर स्पीकर के पाले में गेंद है। छह कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए है, शेष 16 विधायकों के मामले में स्पीकर का निर्णय महत्वपूर्ण होगा।सभी विधायकों को आज पेश होने का नोटिस दिया गया है।अब देखना है कि विधायक पहुंचते है या नही।अब यही कदम कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला करेगा।

बता दें कि सीएम कमलनाथ ने शनिवार देर रात गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर विधायकों को वापस भोपाल लाने के लिए सीआरपीएफ बल की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है, और कहा है कि विधायकों को नियमों का पालन करना होगा, जो विधायक व्हिप का पालन नहीं करेगा उस पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी। साथ ही कहा है कि साल का पहला सत्र है, पहले राज्यपाल का अभिभाषण होने दें उसके बाद हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं।वहीं बीजेपी ने भी राज्यपाल के अभिभाषण के पहले ही फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है।

 1,017 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *