कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने विधायकों को जारी किया व्हिप –
Last Updated: मार्च 15, 2020 " 06:23 पूर्वाह्न"
भोपाल।कांग्रेस के व्हीप के बाद अब बीजेपी ने भी विधायकों के लिए व्हीप जारी कर दिया है।सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित होने को कहा गया है।वही भाजपा के समर्थन में वोटिंग करने को कहा गया है।आपको बता दे कि 16 मार्च सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने वाला है और इसी दिन राज्यपाल के निर्देश के बाद कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करना है। इधर बजट सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो चली है। विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। आज सुबह कांग्रेस के 82 विधायक जयपुर से भोपाल पहुंचे है और अब शाम तक बैंगलूरु से बागी कांग्रेस विधायकों के भोपाल पहुंचने की चर्चाएं है।इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेताओं सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के बैंगलुरु जाकर विधायकों से मिलने की अटकलें तेज है।
क्या होता है व्हिप
दरअसल, पार्टियां किसी विधेयक पर वोटिंग या फ्लोर टेस्ट से पहले व्हिप जारी करती हैं। इसके लिए पार्टियां पार्टी के वरिष्ठ सदस्य की नियुक्ति करती हैं। व्हिप जारी होने के बाद पार्टी के सदस्य पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। अगर वह जाते हैं या फिर क्रॉस वोटिंग करते हैं तो उनकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती हैं। साथ ही दलबदल कानून के तहत सदन के अध्यक्ष उन्हें अयोग्य घोषित कर सकते हैं।