जयपुर से भोपाल पहुंचे सभी कांग्रेस विधायक, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू
Last Updated: मार्च 15, 2020 " 05:40 पूर्वाह्न"
सियासत संकट-
भपाल: :15 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) /राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देश के बाद कमलनाथ सरकार में हलचल तेज हो गई है। जयपुर में रखे गए कांग्रेस के 82 विधायक आज रविवार को भोपाल पहुंचे चुके है। सभी विधायक जयपुर एयरपोर्ट से भोपाल पहुंचे है।जयपुर से लौट रहे कांग्रेस विधायकों के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू की गई है। 5 थाना प्रभारी सहित एडिशनल एसपी व यातायात डीएसपी भी मौके पर मौजूद है।एयरपोर्ट से लेकर गांधीनगर चौराहे तक पुलिस की सघन चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति जिनके पास है बोर्डिंग।
वहीं विधायकों को ले जाने के लिए बस भी तैयार खड़ी है।कुछ ही देर में उन्हें यहां से तुरंत भोपाल के एक होटल में ले जाया जाएगा।ये सभी शाम को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।जहां फ्लोर टेस्ट को लेकर चर्चा की जाएगी उधर विमान में बैठने से पहले कांग्रेस विधायकों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष फ्लोर टेस्ट को लेकर निर्णय लेंगे।।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हम मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और भरोसा है कि इसमें जीत हमारी होगी। हम बेचैन नहीं है, भाजपा बेचैन है। बागी विधायक हमारे संपर्क में है।वे मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे थे। भोपाल पहुंचने पर विधायकों को होटल मेरियट में रुकवाया जाएगा।
बता दे कि राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है।इसके चलते सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई है।बैठक में फ्लोर टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। वही कांग्रेस ने भी विधायकों को व्हीप जारी किया है।आज शाम तक एमपी की सियासत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।