मध्यप्रदेश कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर अब कर्नाटक कांग्रेस मैदान में, डीके शिवकुमार ने कहा अब हम एक्शन लेंगे

  
Last Updated:  मार्च 18, 2020 " 08:49 पूर्वाह्न"

बेंगलुरु। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए कर्नाटक में नाटक लगातार जारी है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यदि मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं हटाया गया तो हम खुद जाकर उन्हें हटा देंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होते कौन हैं उन्हें सुरक्षा देने वाले। हमने डीजी को कहा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का वहां से हटाया जाए। अगर उन्हें वहां से नहीं हटाया तो हम खुद जाकर हटाएंगे। पहले हम उन्हें पत्र लिखेंगे उसके बाद कोई कदम उठाएंगे। 

कांग्रेस विधायकों ने सुरक्षा मांगी 

भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रुके कांग्रेस के बागी विधायकों ने DGP को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। लोकल थाना पुलिस वहां पहले से ही तैनात है लेकिन दिग्विजय सिंह के धरना प्रदर्शन के बाद तनाव की स्थिति बढ़ गई है। बागी विधायकों ने DGP को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि उन्हें किसी भी कांग्रेस नेता से नहीं मिलना। कृपया किसी को मुलाकात की अनुमति ना दें।

 3,383 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *