भीलवाड़ा. राजस्थान में कोरोनावायरस पॉजिटिव के 23 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 11 केस भीलवाड़ा में सामने आए हैं। इनमें 6 शुक्रवार को और 5 शनिवार को सामने आए। भीलवाड़ा में संक्रमण के बाद सब बंद करवा दिया गया है। वहीं पुलिसदल भी बड़ी संख्या में सड़कों पर मौजूद रहा। इस दौरान घर से बाहर निकले कुछ युवकों को पुलिस के डंडे भी खाने पड़े।
भीलवाड़ा में संक्रमित पाए गए डॉक्टर-कंपाउंडर जिस अस्पताल में काम करते थे, वहां करीब 6 हजार लोगों के पहुंचने की जानकारी मिली है। इन स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद भीलवाड़ा जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में कुल 13 स्थानों पर 400 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। हालांकि, अब तक 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।
शहर में हर जगह पुलिसबल तैनात।
संक्रमित डॉक्टर के घर सऊदी से आए थे मेहमान प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि संक्रमित डॉक्टरों में से एक के घर कुछ दिन पहले सऊदी अरब से कुछ लोग आए थे, उन्हीं की वजह से वह कोरोना की चपेट में आया। फिर उसने साथी डॉक्टरों को भी संक्रमित कर दिया। इसका नतीजा हुआ कि सऊदी अरब से आए गेस्ट के साथ रहा डॉक्टर संक्रमित हुआ और उसकी अनदेखी पूरे शहर को भारी खतरे में डाल दिया।
सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़।
सुबह 7-10 और शाम 5-7 बजे ही निकल सकेंगे लोग
भीलवाड़ा जिला प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने को कहा है। प्रशासन ने लोगों से कहा है- दैनिक जरूरतों का सामान लेने के लिए सुबह 7-10 और शाम को 5-7 बजे के बीच ही घर से बाहर निकलें। जिले में सभी प्रकार के वाहनों के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है। जिसके चलते शनिवार सुबह 7 से 10 बजे के बीच सब्जी मंडियों में लोगों की काफी भीड़ देखने के लिए मिली। लोग कई दिनों का सामान एक साथ ले गए। वहीं 10 बजे बाद मंडियां सुनसान हो गईं।
लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक।
स्टेज-3 का मतलब एक से दूसरे में संक्रमण फैलता है, स्पेन-इटली इस चरण में जब वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंच जाता है, तो बहुत बड़ा क्षेत्र इससे प्रभावित होता है। इस स्टेज में यह बीमारी देश के अंदर मौजूद संक्रमित लोगों से यहीं के दूसरे लोगों में फैलने लगती है। इससे स्थिति खतरनाक भी बन सकती है। इस स्टेज में टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोग यह नहीं जानते हैं कि उनमें वायरस कहां से आया है। इटली और स्पेन अभी इसी चरण में हैं। देश में अब तक जाे काेराेना पाॅजिटिव के मामले आएहैं, उनमें विदेशी पर्यटक या एनआरआईहैं, लेकिन अकेला भीलवाड़ा ऐसाशहर है जहां पर डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ पाॅजिटिव मिले हैं।