उपार्जन केन्द्र से किसानों का गेहूँ चोरी-

  
Last Updated:  अप्रैल 23, 2020 " 03:27 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:23 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) बुधवार-गुरूवार की रात बदमाशों ने कृषक बहुउद्देशीय केन्द्र धामनोद पर संचालित गेहूँ उपार्जन केन्द्र पर बाउंड्री वाल फांद कर ट्रेक्टर ट्रालियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं गेहूँ की चोरी की,

ट्राली से गेहूँ चोरी हुएं

मिली जानकारी अनुसार धामनोद साईं मंदिर सैलाना रोड़ स्थित कृषक बहुउद्देशीय केन्द्र पर संचालित उपार्जन केन्द्र पर समर्थन मूल्य में गेहूँ खरीदी चल रही हैं
जहाँ पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में किसान ट्रेक्टर ट्रालियों में गेहूँ लेकर पहुँच रहे हैं
समर्थन मूल्य में गेहूँ तोलने के लिए किसानों को दो से तीन दिनों तक लाइनों में लग कर इंतजार करना पड़ रहा है
जिस से उपार्जन केन्द्र पर बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा लग रहा है

गाँव खेड़ी के किसान के ट्रेक्टर से इलेक्ट्रॉनिक टेप एवं दुसरे ट्रेक्टर से औजार पाना चोरी गयें है

समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र कृषक बहुउद्देशीय केन्द्र पर बनाया गया है
जहाँ चारों और बाउंड्री वाल का निर्माण हैं, लेकिन बुधवार -गुरूवार की रात चोर बहुउद्देशीय केन्द्र के पिछे भाग की बाउंड्री वाल की दिवार से अंदर प्रवेश किया और एक पिकप वाहन सहीत दो तीन ट्रेक्टर ट्रालियों से लगभग तीन चार क्विंटल गेहूँ एवं एक ट्रेक्टर से इलेक्ट्रॉनिक टेप तथा एक की डिक्की से औजार चोरी होना किसानों द्वारा बताया गया है,

धामनोद निवासी मनोज पाटीदार के पिक्प वाहन से गेहूँ, बलराम धाकड़ निवासी खेड़ी के ट्रेक्टर ट्राली से गेहूँ, शांतिदास बैरागी बोदिना गेहूँ, एवं राजेश धाकड़ गाँव खेड़ी के किसान के एक ट्रेक्टर से इलेक्ट्रॉनिक टेप एवं एक ट्रेक्टर की डिक्की से औजार पाना चोरी हुए हैं
उपार्जन केन्द्र के प्रभारी गणेश पाटीदार ने बताया कि किसानों को रात को अपनी उपज से भरे वाहनों पर सोने के लिए कहा गया था लेकिन कई किसान बहुउद्देशीय केन्द्र के अंदर वाहन खड़े कर चले जाते हैं
यहाँ एक चौकीदार एवं मै भी चौकसी कर रहा हूँ संभवतः चोर बाउंड्री वाल की दिवार फांद कर घूसे है,

बहुउद्देशीय केन्द्र की बाउंड्री वाल के पिछे भाग की दिवार जहाँ गेहूँ के दाने बिखेरे पडे़ है, जिससेे संदेह है कि संभवतः बदमाशों ने इस रास्ते से चोरी कर फरार हुए है

 5,497 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *